IPL2025
इंडियन प्रीमियर लीग 2025
के मैच में मुंबई इंडियंस के हार्दिक पंड्या और गुजरात टाइटंस
के साई किशोर के बीच मैदान में गरमा-गरमी देखी गई। इसके बावजूद, मैच के बाद
दोनों एक-दूसरे से गले मिले।
मैच के मुख्य अंश:
- गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस को 36 रन से हराया।
- हार्दिक पंड्या और साई किशोर के बीच गर्मागर्मी का मामला हुआ।
- मुंबई इंडियंस को अहमदाबाद में लगातार दूसरी हार मिली।
IPL
2025 इंडियन प्रीमियर लीग 2025
का रोमांच चरम पर है। रोज गजब के मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। खिलाड़ियों की जंग
देखने को मिल रही है। अपनी टीम को जिताने के लिए प्लेयर्स पूरी जान लगा रहे हैं। हालांकि,
29 मार्च को हुए गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के मैच में खिलाड़ियों के बीच थोड़ा
माहौल गर्म हो गया। लेकिन मैच के बाद दोनों खिलाड़ी एक-दूसरे से गले मिले।
मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या और गुजरात टाइटंस के स्पिनर आर साई किशोर के बीच तनाव देखा गया। दरअसल, मुंबई इंडियंस की पारी के 15वें ओवर के दौरान यह नज़ारा सामने आया। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुई, जिसमें हार्दिक को साई किशोर को गाली देते और घूरते हुए देखा गया। हालांकि, मैच के बाद दोनों गले मिलकर दोस्ती का इज़हार किया। लगता है, गर्मागर्मी सिर्फ मैदान तक ही सीमित थी।
बता दें कि हार्दिक पंड्या ने 2022 और 2023 में गुजरात टाइटंस की कप्तानी की थी। साई किशोर भी उस दौरान जीटी के ही सदस्य थे। दोनों ने मिलकर 2022 आईपीएल का खिताब जीता था।
मुंबई इंडियंस
को दूसरी हार:
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस को 36 रन से हराया। मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, लेकिन जीटी ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 196 रन बनाए। 197 रन के टारगेट का पीछा करते हुए मुंबई सिर्फ 160 रन ही बना पाई और मैच हार गई।